फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर जिले का रहने वाला है आरोपी इमरान अली, गैंगस्टर एक्ट में भी दर्ज है केस
विज्ञापन

गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर इमरान अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे गोली पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी इमरान रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के मस्जिद काहना ईदगाह का रहने वाला है। रामपुर में इमरान पर गैंगस्टर एक्ट में केस भी दर्ज है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक इनामी तस्कर बाइक से बेलघाट की ओर से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस ने बेलघाट कस्बे में घेराबंदी शुरू की। एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन तस्कर भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसका साथी मौके से भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामपुर जिले के इमरान अली के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, तीन नवंबर 2024 को बेलघाट में चेकिंग के दौरान एक पिकअप से गोवंश बरामद हुआ था। इस मामले में इमरान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उस पर गोरखपुर और रामपुर में गो-तस्करी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर सहित 12 आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन



वर्जन
बेलघाट पुलिस ने मुठभेड़ में एक पशु तस्कर इमरान को गिरफ्तार किया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरान पर 12 आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें गो-तस्करी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है।
- जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें