फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मन्नू शाह के सरेंडर के बाद अब जुबैर को पकड़ने के लिए दबिश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर जिले का रहने वाला है पशु तस्कर जुबैर, पुलिस ने रखा है एक लाख रुपये का इनाम
विज्ञापन

गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के महुआचाफी गांव में दीपक गुप्ता हत्याकांड मामले में आरोपी मन्नू शाह के सरेंडर के बाद अब जुबैर को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने उसपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
रामपुर जिले के शहर कोतवाली के मुहल्ला घेर मर्दान खां का रहने वाला जुबैर वैसे तो आठ साल से पशु तस्करी कर रहा है लेकिन उसका नाम एक साल पहले चर्चा में आया था। उसके खिलाफ बलरामपुर पुलिस ने पहली सितंबर 2024 को अभियोग पंजीकृत किया था। आरोप था कि उसने पशु तस्करी रोकने गए सिपाही के सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तब उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। एसटीएफ ने शहजादनगर थाना क्षेत्र से उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर अपराध करने लगा। इस बार उसने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान अपने साथियों से मिलकर युवक की हत्या कर दी और भाग गया। रामपुर, बलरामपुर और गोरखपुर में कुल मिलाकर उसपर 15 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी से लेकर बिहार तक मन्नू का नेटवर्क
गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने वाले गोपालगंज के तस्कर मन्नू शाह का यूपी से लेकर बिहार तक नेटवर्क फैला हुआ है। गोपालगंज जिले के गोपालपुर और कटेगा थानों में उस पर छह गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे बड़ा मामला 23 मई 2025 को कुचायकोट थानाध्यक्ष पर हुए हमले का है। इसके अलावा यूपी के देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें