फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिवक्ता की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्ष से पति से अलग बड़हलगंज के किराए के कमरे में रह रही थी विवाहिता
विज्ञापन

सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार, पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट
बड़हलगंज। कॉलेज रोड स्थित कल्यानपुर में किराए के कमरे में अधिवक्ता गगन मिश्रा की पत्नी जूली (28) ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जूली तीन वर्ष से पति से अलग बड़हलगंज में रह रही थीं। मकान मालिक ने शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बताया जाता है कि जूली की शादी 2017 में गोरखपुर के हुमांयुपुर के अधिवक्ता गगन मिश्र के साथ हुई थी। तीन वर्ष से वह पति का गोरखपुर स्थित आवास छोड़कर बड़हलगंज के कल्यानपुर में किराए के कमरे में रहती थीं। वह एक ब्यूटी पाॅर्लर का संचालन करती थीं। पुलिस के मुताबिक, मृतका के माता-पिता परिवार सहित लखनऊ में रहते हैं। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिली जूली की डायरी में सुसाइड नोट में मिला है। इसमें लिखा है कि मैं अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार हूं। इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की जांच कराएगी पुलिस
कोतवाल ने बताया कि पुलिस मृतका के मोबाइल की जांच कराएगी। हालांकि डायरी में लिखे सुसाइड नोट पहली नजर में आत्महत्या की तस्दीक कर रहा है। इसके बावजूद पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ से जूली की मां नेहा तिवारी बड़हलगंज के लिए निकल पड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें