फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट में साथी के चालान पर तहसील में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरहरी (गोरखपुर)। मलंग स्थान चौराहे पर बृहस्पतिवार को मारपीट में एक पक्ष घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता शेषनाथ समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। शाम के समय करीब छह बजे तहसील में एसडीएम सदर के यहां चारों आरोपियों को पुलिस ने पेश किया।
विज्ञापन

इस दौरान कलक्ट्रेट से करीब 50 से अधिक अधिवक्ताओं की भीड़ एकत्रित हो गई। गुलरिहा पुलिस पर एक पक्ष की तरफ से मिलीभगत कर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। करीब 30 मिनट तक तहसील में हंगामा चला। फिर एसडीएम से बातचीत के बाद अधिवक्ता शांत होकर लौटे। प्रदर्शन की सूचना पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

गुलरिहा पुलिस के अनुसार, सरहरी चौकी क्षेत्र के मलंग स्थान निवासी जाफर गुप्ता बृहस्पतिवार सुबह चौराहे पर एक व्यक्ति के घर बैठ कर आग सेंक रहे थे। जाफर का आरोप है कि इस दौरान चौराहे पर ही रहने वाले अधिवक्ता के परिवार के जगदंबा की पत्नी प्रेमा पहुंच कर पुरानी रंजिश गाली देने लगीं। विवाद की सूचना पर बेटा पवन आ रहा था तभी रास्ते में घेर कर जगदंबा और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे से पीटने लगे। यह देख बचाव में गया तो उनलोगों ने उन्हें भी पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता और परिवार के तीन सदस्यों का हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार के घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन


जाफर गुप्ता का आरोप है कि उनके चौराहे पर स्थित मकान को आरोपी अवैध रूप से कब्जा कर लिए थे। शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने जांच के बाद राजस्व विभाग की टीम भेज कर पुलिस की मौजूदगी में मकान को कब्जे से मुक्त कराकर उन्हें सौंप दिया। इसके बाद से ही ये लोग विवाद कर रहे हैं। वहीं अधिवक्ता पक्ष का कहना है कि पुलिस लगातार एक पक्ष की तरफ से मिलकर कार्रवाई कर रही है। इधर, देर शाम मारपीट के आरोप में अधिवक्ता समेत चार लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें