फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपर नगर आयुक्त ने जोन एक और तीन में मारा छापा, चार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त ने देर से पहुंचे चार कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन


एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश
गोरखपुर। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने शनिवार को सिविल लाइन्स स्थित नगरीय सुविधा केंद्र में छापा मारा। इस दौरान सफाई और टैक्स से जुड़े दो-दो कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचे। अपर नगर आयुक्त ने चारों से स्पष्टीकरण मांगा है और स्पष्टीकरण नहीं मिलने तक एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
अपर नगर आयुक्त को शिकायत मिल रही थी कि जोन एक और तीन के कर्मचारी सुबह 10 बजे कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। कई कर्मचारी 11 बजे तक कार्यालय आ रहे हैं। अपर नगर आयुक्त शनिवार को सुबह 10:30 बजे नगरीय सुविधा केंद्र सिविल लाइन्स पहुंचे। उस समय तक सफाई और टैक्स से जुड़े वकील सिंह, सुमन यादव, नमिता वर्मा और दिनेश शर्मा कार्यालय नहीं आए थे। करीब 11 बजे ये कर्मचारी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही चारों से स्पष्टीकरण मांगा है। दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने तक चारों का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें