फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप पर फ्री हवा, पेयजल की सुविधा नहीं देने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसओ ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को भेजा पत्र
विज्ञापन

सोमवार से पड़ेंगे छापे, विकास भवन में आकर भी कर सकते हैं शिकायत
गोरखपुर। जिले के सभी पेट्रोल पंप को फ्री हवा, साफ शौचालय, पेयजल और फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा देनी होगी। डीएसओ ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इस आशय का पत्र भेजकर मानकों का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सोमवार इन सुविधाओं की जांच के लिए पूर्ति विभाग छापा मार कार्रवाई करेगा।
आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी डीएसओ को पत्र भेजकर पेट्रोल पंपों में जनसुविधाओं की जांच करने के निर्देश दिए थे। पेट्रोल पंपों के शौचालयों में सफाई नहीं होने व ताला बंद होने पर जुर्माना लगाने के लिए भी कहा था। जनसुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने पर पेट्रोल पंप संचालक पर पहले 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार 25,000 और तीसरी बार 10,000 रुपये जुर्माने के साथ 45 दिनों तक पेट्रोल पंप पर बिक्री व आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। इसके अलावा शौचालयों के रख-रखाव में लापरवाही करने पर पांच, 10 और 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ ने सभी पेट्रोल पंपों को पत्र भेजकर फ्री हवा, पेयजल, साफ शौचालय और फर्स्ट एड किट रखने के लिए कहा है। जांच में ऐसा नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक अरूण सिंह ने बताया कि पत्र भेज दिया गया है। सोमवार से कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति विकास भवन स्थित पूर्ति कार्यालय में भी शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें