फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध पार्किंग के खिलाफ होगी कार्रवाई, व्यावसायिक इमारतों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग में कोई और गतिविधि संचालित होने पर नोटिस देगा जीडीए
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर की सड़के चौड़ी होने के बाद भी लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है। अब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ दुकानों और आवासीय इमारतों में पार्किंग व्यवस्था की जांच की जाएगी। कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभियंताओं की टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

जीडीए अब शहर के प्रमुख मार्गों जैसे बेतियाहाता से छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज और नौकायन मार्ग समेत गोलघर और असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड तक के किनारे बनी व्यावसायिक और ऊंची आवासीय इमारतों की पार्किंग व्यवस्था की जांच करेगा। इसके लिए सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं की टीमें गठित कर दी गई हैं। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर सभी चिह्नित इमारतों की पार्किंग के सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर जिन इमारतों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं मिलेगी या पार्किंग का दुरुपयोग पाया जाएगा, वहां जीडीए नोटिस जारी कर कार्रवाई करेगा। यदि पार्किंग क्षेत्र में दुकान, गोदाम या अन्य गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो उन्हें तत्काल बंद कराकर खाली कराया जाएगा। जहां पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं मिलेगी, वहां निर्माण को सील किया जा सकता है। अभियान का मकसद है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और सार्वजनिक मार्गों पर अवैध पार्किंग से निजात मिले। जीडीए ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सत्यापन के दौरान यह चीजें देखी जाएंगी
- इमारत में पार्किंग की व्यवस्था है या नहीं।
- यदि है तो उसका सही तरीके से उपयोग हो रहा है या नहीं।
- यदि पार्किंग की जगह पर कोई और गतिविधि संचालित हो रही है।
- यदि पार्किंग की जगह ही नहीं है तो आने-जाने वाले वाहन कहां खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें