फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सत्यम हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला के खिरकिटा दीगर में मिला था सत्यम का शव, सात पर दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

मुख्य आरोपी जोगिंदर को बनाया गया है गिरोह का सरगना, दर्ज हैं पांच मामले
गोला। खिरकिटा दुबे निवासी सत्यम हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर गोला थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी खिरकिटा दीगर निवासी जोगिंदर उर्फ योगेंद्र शर्मा को गिरोह का सरगना बनाया है। वहीं अमरदीप शर्मा, मोनू उर्फ हेमंत शर्मा व बृजमोहन शर्मा को सदस्य बनाते हुए कार्रवाई की है। ये चारों आरोपी अभी जेल में हैं।
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आठ मार्च 2025 को सत्यम का शव बगल के गांव खिरकिटा दीगर उर्फ मटियारिया में सरकारी ट्यूबवेल के पास खेत में मिला था। इसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले थे। पुलिस ने साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सत्यम के भाई पवन की तहरीर पर गोला पुलिस ने सात नामजद के विरुद्ध केस दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के आधार पर जांच शुरू की गई तो जोगिंदर, अमरदीप, मोनू और बृजमोहन का नाम सामने आए। साक्ष्यों के आधार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। इसमें गिरोह के सरगना जोगिंदर पर पहले से पांच केस दर्ज हैं। वहीं मोनू पर तीन और अन्य दोनों पर दो-दो केस दर्ज हैं। ये चारों आरोपी अभी जेल में हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई किए जाने के राजस्व विभाग की मदद से इनकी संपत्ति का ब्योरा भी एकत्रित किया जा रहा है। इसके बाद जब्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें