फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापारी को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स इलाके के गिरधरगंज में स्थित कपड़े की दुकान पर चढ़कर मारपीट करने के मुख्य आरोपित मंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपी मंटू यादव आवास विकास कॉलोनी कूड़ाघाट का निवासी है। मामले में घायल संजय गुप्ता की पत्नी किरन ने केस दर्ज कराया है। किरन ने पुलिस को बताया कि वह गिरधरगंज में रेडिमेड कपड़े की दुकान चलाती हैं। मंगलवार रात आठ बजे के करीब मंटू यादव अपने साथियों के साथ आया और पुरानी रंजिश को लेकर पति की पिटाई शुरू कर दी। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें