एक अप्रैल में हुमायूंपुर मोहल्ले के उतरी जागेश्वर पासी चौराहे के समीप खुल रही शराब की दुकान
मोहल्ले की महिलाओं ने दुकान को अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग
गोरखपुर। शहर हुमायूंपुर मोहल्ले के उत्तरी जागेश्वरी पासी चौराहे पर देसी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान खुलने की सूचना पर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीएम को सौंप शराब दुकान खुलने का विरोध जताया। डीएम से दुकान को अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
डीएम को सौंपे गए आवेदन में मोहल्लेवासियों ने कहा कि हुमायूंपुर दिग्विजयनगर वार्ड संख्या 16 के मूल निवासी हैं। जानकारी हुई कि एक अप्रैल से मोहल्ले हुमायूंपुर उत्तरी जागेश्वर पासी चौराहे के निकट शराब की दुकान खुल रही है। इसके खुलने से यहां रहने वाली महिलाओं तथा छात्र-छात्राओं पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। मोहल्ले के आसपास पहले से देसी शराब की दुकान है। दिवाकर पांडेय, रमन सिंह, जगमानी, जानकी देवी, विद्या देवी, सुभावती, माधुरी, विमला, सुमित्रा, मीना, सावित्री आदि मौजूद रहीं।