चौरीचौरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भिजवाया जेल
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया।
पीड़िता की मां ने सोमवार को तहरीर देकर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दो साल से गांव का ही युवक मेरी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब मेरी बेटी गर्भवती हो गई तो आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस की डर से आठ मार्च 2025 को शादी करा दी। आरोपी ने बेटी को घर ले जाकर उसके सात माह के बच्चे का गर्भपात करा दिया। जानकारी होने पर मिलने गई तो बेटी ने बताया कि पति, सास और ससुर तीनों ने मिलकर जबरन गर्भपात करवा दिया, विरोध करने पर मारपीट भी की है। इसके बाद से ही बेटी को बंधक बना लिया है। किसी से मिलने भी नहीं दे रहे हैं।