फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महर्षि योगानंद की जन्मस्थली का शिलान्यास, सान्याल भवन का लोकार्पण करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने इसी सप्ताह शिलान्यास व उद्घाटन के लिए मांगा है सीएम से समय
विज्ञापन

शनिवार या रविवार में आयोजित हो सकता है कार्यक्रम, पर्यटन विभाग ने शुरू की तैयारी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार देर शाम या शनिवार को गोरखपुर आ सकते हैं। दो दिन के प्रवास के दौरान सीएम कैंट थाने के बगल में बने सान्याल भवन का लोकार्पण और कोतवाली थाने के पास महर्षि योगानंद के जन्मस्थल पर बनने वाले भवन का शिलान्यास भी कर सकते हैं। मंगलवार को डीएम ने कैंट थाने के बगल में बने भवन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सचिंद्रनाथ सान्याल के भाई रवींद्र नाथ सान्याल सेंट एंड्रयूज कॉलेज में शिक्षक थे। तीन जून 1893 को वाराणसी में जन्मे सचिन सान्याल 50 वर्ष की उम्र में गंभीर रूप से बीमार हुए तो डाॅक्टरों की सलाह पर वह अपने भाई के पास गोरखपुर आ गए। सात फरवरी 1942 में उन्होंने दाउदपुर स्थित आवास में आखिरी सांसें लीं। कैंट थाने के बगल की इस जमीन पर लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। यहां सान्याल की स्मृतियों को संजोया जा रहा है। इसके अलावा कोतवाली थाने के पास योग गुरु महर्षि योगानंद की जन्मस्थली को भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस भवन का शिलान्यास होना है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि शिलान्यास व उद्घाटन के लिए अभी समय नहीं मिला है। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यमंत्री आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें