गोरखनाथ थाने की पुलिस ने वांछित को पकड़कर भिजवाया जेल
गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने बुधवार की रात बरगदवा चौराहे से छेड़खानी और धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा शनिचरहिया मथुरानगर निवासी अमर चौहान के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को पूछताछ कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि झंगहा इलाके की पीड़िता ने डाक के जरिये प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी अमर चौहान आए दिन छेड़खानी करता है। अब धमकी देकर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में गोरखनाथ थाने में अमर चौहान, इसके मामा अंगद चौहान और मौसेरे भाई अजय चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।