फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हत्या की नीयत से घर में घुसने का आरोप, सात के विरुद्ध दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। खिरकिटा दिगर के कृपाशंकर शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बगल के गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने की नीयत से घर में घुसने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह दो दिन पूर्व न्यायालय के कार्य से आगरा गया हुआ था। शुक्रवार की रात्रि में बगल के गांव के तीन ज्ञात व चार अज्ञात लोगों ने मिलकर धारदार हथियार के साथ घर में घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वे महिलाओं की हत्या करना चाहते थे। शोर मचाने पर वे गाली- गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने दोबारा आने की भी धमकी दी है। वे बदले की भावना से ग्रसित हैं तथा कोई भी गंभीर घटना कर सकते हैं। एक सप्ताह पूर्व अजय शर्मा एडवोकेट के घर पर भी कुछ लोगों ने रेकी की थी। घटना को सत्यम हत्याकांड से जोडकर भी देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें