फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 41,550 रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी संविदाकर्मी दे रहा धमकी
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
सहजनवां। नगर पंचायत वार्ड नंबर चार केशोपुर निवासी मैनुद्दीन अहमद को बिजली निगम में तैनात संविदा कर्मी ने झांसे में ले लिया। उसने 90,000 रुपये बकाया बिजली बिल की जगह 41,550 रुपये की मांग की। आरोप है कि बिल जमा करने की बजाय रुपये हड़प लिए। बिल का भुगतान नहीं होने पर मैनुद्दीन ने रुपये मांगे तो धमकी देने लगा। पीड़ित परिवार ने सहजनवां थाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सहजनवां के वार्ड नंबर चार केशोपुर निवासी मैनुद्दीन अहमद ने तहरीर में बताया है कि वर्ष 2023 में 90,000 रुपये बिजली का बिल बकाया था। विभाग ने घर का बिजली कनेक्शन काट दिया था। उसी दौरान विद्युत विभाग में तैनात गाहासाड़ निवासी एक विद्युत संविदा कर्मी घर पहुंचा। आरोपी ने मैनुद्दीन और उसके परिजनों से कहा कि 90,000 रुपये की जगह 41,550 में ही वह सारा बिजली बिल माफ कराकर राशि जमा कर देगा। पीड़ित उसके झांसे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पत्नी से 20,000 रुपया नकद दिलवा दिया और 21,550 रुपये सविंदा कर्मी के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग तिथियों में ई वॉलेट के जरिए भेज दिए। लेकिन संविदा कर्मी ने बिल जमा नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि रिश्तेदारों से कर्ज लेकर संविदाकर्मी को रुपये दिए थे। पैसे मांगने पर आरोपी अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। उसने पीड़ित को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें