फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आपत्तिजनक वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिश के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने वीडियो एडिट कर आपत्तिजनक डायलॉग और धार्मिक नारे जोड़ते हुए किया था वायरल
विज्ञापन

भटहट। गुलरिहा पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश के तीन आरोपियों को मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शमशेर, आफताब और शहनवाज के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जंगल हरपुर गांव से दशहरा के दिन एक मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसका वीडियो आरोपियों ने बनाया गया और फिर उसे एडिट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं दूसरा वीडियो मुख्यमंत्री के संबोधन का है, जिसे एडिट कर आरोपियों ने धार्मिक नारे के साथ वायरल किया। दोनों वीडियो के वायरल होने पर गांव के अनुज व प्रदीप आरोपियों के घर पहुंचे और उनसे वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ करने लगे। इस पर आरोपी पक्ष दोनों युवक से भिड़ गए और कुछ ही देर में उनकी तरफ से कुछ युवक धारदार हथियार लेकर दोनों युवकों को घेर लिए। सूचना गांव में पहुंची तो अनुज व प्रदीप की तरफ से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस पर आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में सरफराज, सदाम, शम्स आलम, शाह आलम, आफताब, अकरम समेत पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश कर रही थी। गुलरिहा थानाप्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें