फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षक के मकान पर कब्जा का आरोप, पूर्व पार्षद समेत आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स इलाके के नंदानगर का मामला, वाराणसी में शिक्षक हैं पीड़ित अनिल
विज्ञापन


गोरखपुर। एम्स क्षेत्र के नंदानगर निवासी शिक्षक अनिल कुमार मेहता ने पूर्व पार्षद पर मकान कब्जा की कोशिश का आरोप लगाया है। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व पार्षद रमेश गुप्ता, उनकी पत्नी संध्या गुप्ता, अजय कुमार तिवारी, सत्येंद्र, कुलदीप मिश्र, गुलाब, जुलाब व मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


अनिल मेहता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वाराणसी में शिक्षक हैं। 84 वर्षीय पिता वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। ब्रेन हेमरेज होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके चलते घर पर ताला बंद कर परिवार अस्पताल में पिता के साथ है। आरोप है कि नौ जून की रात दो बजे आरोपी उनके मकान का गेट तोड़कर उठा ले गए। घर का ताला तोड़कर बिजली मीटर व सीसीटीवी कैमरा उठा ले गए। कमरों से सामान व बर्तन आदि भी उठा ले गए। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें