फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देर से चल रही स्पेशल ट्रेनों पर तय होगी जवाबदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और छठ में यात्रियों को समय से घर पहुंचाने का हो रहा इंतजाम
विज्ञापन


पहली बार एनईआर में स्पेशल ट्रेनों की कंट्रोल रूम से हाेगी निगरानी
गोरखपुर। दिवाली और छठ में चल रहीं स्पेशल ट्रेनें विलंब से नहीं चलेंगी। अब रेगुलर ट्रेनों की तरह ही स्पेशल ट्रेनों की निगरानी की जाएगी। बेवजह स्पेशल ट्रेनों को देर तक खड़ा करके दूसरी ट्रेनों व मालगाड़ी को गुजारने पर जवाबदेही तय की जाएगी। इसके लिए पहली बार एनईआर में कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी और प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्यालय को दी जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे में इस समय 120 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। इसके चलते यात्री भी स्पेशल ट्रेनों से सफर करने में परहेज कर रहे हैं। रेगुलर ट्रेनों में भीड़ हो रही है और स्पेशल ट्रेनों में बर्थ खाली है। रेल प्रशासन ने जब इसकी जांच कराई तो पता चला कि सिग्नल ओर प्लेटफॉर्म के खाली न होने का बहाना बनाकर स्पेशल ट्रेनों को खड़ा कर दिया जाता है। इन ट्रेनों की माॅनिटरिंग का कोई सिस्टम ही नहीं है। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने इसके बाद एनईआर के तीनों मंडलों लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर में स्पेशल ट्रेनों की माॅनिटरिंग के लिए परिचालन विभाग को निर्देश दिए हैं। इसके तहत कौन सी स्पेशल ट्रेन कहां पर ज्यादा खड़ी रही, इसकी वजह और विलंब होने की टाइमिंग का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस पर संबंधित लोगों की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों की भी माॅनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। अगर विलंब होने की वजह उचित नहीं है तो जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें