फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शूटिंग जैकेट का लिंक भेजकर किया अकाउंट हैक, दो साल करता रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राइफल शूटर ने तीन लोगों पर जीमेल अकाउंट हैक कर दो साल तक मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप पर 12 बोर के शूटिंग जैकेट का लिंक भेजकर आरोपियों ने उन्हें जाल में फंसाया था। अहलदादपुर निवासी यशवीर सिंह ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायत की थी। इसके बाद सोमवार को साइबर अपराध थाने में करीन हाशमी, उमर काजी और शाकिब के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


यशवीर सिंह ने तहरीर में लिखा है कि करीन हाशमी ने 12 मार्च 2021 को गोरखपुर शूटिंग टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में उनका नंबर जोड़ा था। उस ग्रुप में एडमिन करीन हाशमी और उमर काजी हैं। कुछ दिन बाद ग्रुप में करीन हाशमी ने एक मशहूर कंपनी के 12 बोर के शूटिंग जैकेट का लिंक भेजा। विदेश में यह जैकेट बहुत महंगा मिलता है। ग्रुप पर जो जैकेट नजर आया, वह बहुत सस्ता था। इसलिए उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया।
इसके बाद उनसे जीमेल अकाउंट मांगा गया, जिसका विवरण भरा तो ओटीपी आया। ओटीपी डालते ही लिंक बंद हो गया, फिर उनका सारा डेटा जैसे बैंक अकाउंट, कांटेक्ट नंबर, फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चैट, एक लाइव वीडियो, फेसबुक और इंस्टाग्राम हैक कर लिया गया। इसके बाद फर्जी लिंक भी डिलीट कर दिया गया। 11 दिसंबर 2023 को उस ग्रुप से उन्हें हटा दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उनके दोस्त से सारी गोपनीय बातें साझा कर उसके माध्यम से जानकारी भिजवाने लगे। वीडियो कॉल करने पर दो की जगह तीन स्क्रीन दिखाई देता था। उन्हें आशंका है कि उनके सारे गोपनीय मैसेज आरोपी कहीं किसी से साझा न कर दें।
विज्ञापन

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें