फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे के आरोपी चालक व उसका सहयोगी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के शिकार किशोर के पिता ने दोनों के खिलाफ दर्ज कराया था केस
विज्ञापन

नशे की हालात में तेज गति से नाव चलाने पर हुआ था हादसा

झंगहा। गोर्रा नदी में हुए हादसे के आरोपी नाविक और उसके सहयोगी को झंगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियोंं की पहचान देवरिया के बरहज टोला निवासी रामदुलारे निषाद और करही निवासी दुर्गेश साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृत युवक के पिता की तहरीर पर नाविक और उसके सहयोगी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जोगिया गांव निवासी मदनेस चतुर्वेदी ने बताया कि बीते शनिवार सुबह वह बेटे कृष कुमार और भतीजा ओम चतुर्वेदी को इलाज के लिए बरही सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। उपधौलिया घाट से नाव पर सवार होने के दौरान रामदुलारे निषाद ने नाव संचालन अपने मित्र दुर्गेश साहनी को सौंपा। आरोप लगाया कि रामदुलारे उस दौरान नशे में था। दुर्गेश साहनी भी नशे में था और तेज गति से नाव चलाते हुए करही घाट के किनारे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नाव क्षतिग्रस्त होकर गोर्रा नदी में डूब गई। इस दुर्घटना में किशोर कृष नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। हादसे के बाद दोनों भागे फिर रहे थे। थाना प्रभारी जयंत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें