फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रास्ते के विवाद में युवती पर कुदाल से हमला, डेढ़ माह बाद दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां तहसील में शिकायत पर एएसपी के फटकार के बाद गीडा पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

गीडा। पिपरौली बाजार में रास्ते के विवाद को लेकर 20 वर्षीय युवती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवती के गले पर कुदाल से तीन इंच गहरा घाव हो गया। इलाज और मेडिकल रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने डेढ़ माह तक केस दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने सहजनवां तहसील में शिकायत की तो एएसपी/सीओ ने गीडा थाना प्रभारी को फटकार लगाई। इसके बाद शनिवार को साजिद अली, मोहम्मद कैश, मोहम्मद तैस, आसिफ पर केस दर्ज किया गया।
पिपरौली बाजार निवासी आबिद अली की बेटी साजिया ने बताया कि बीते सात जुलाई की दोपहर 12 बजे वह घर से बाजार जा रही थी। लौटते समय गांव के ही साजिद अली, मोहम्मद कैश, मोहम्मद तैस और आसिफ रास्ते में आकर उससे उलझ पड़े। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने गाली गलौज कर रास्ता छोड़ने से मना किया। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के दौरान मोहम्मद तैस ने कुदाल से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इस वार से उसके गले में तीन इंच गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इलाज के बाद पीड़िता ने गीडा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया, लेकिन इसके बाद केस दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता का कहना है कि उसे डेढ़ माह तक थाने का चक्कर लगाना पड़ा और हर बार टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय न मिलने पर साजिया ने सहजनवां तहसील में जाकर शिकायत की। मामला संज्ञान में आने पर एएसपी/सीओ गीडा अरुण कुमार एस ने गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय को फटकार लगाई। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने साजिद अली, मोहम्मद कैश, मोहम्मद तैस, आसिफ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी ने कहा कि गंभीर मामले में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें