कैंपियरगंज। क्षेत्र के सूरस गांव में पति-पत्नी का झगड़ा छुड़ाने गए युवक से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
कैंपियरगंज के सूरस गांव के कलान टोला निवासी बबलू का अरोप है कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे उनके पटीदार मंतोष अपनी पत्नी को पीट रहे थे। महिला की शोरगुल सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो पटीदार ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मंतोष, राहुल और राजू ने मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पहुंचे भाई रविंदर और भाभी मनोरमा को भी पीट दिया। वहीं मंतोष की पत्नी सूर्यमुखी ने तहरीर दी बबलू और रविंद्र ने उसे और पति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष के मंतोष, राहुल, राजू और दूसरे पक्ष के बबलू व रविंदर के खिलाफ केस दर्ज किया है।