खोराबार के मोलहू प्रसाद ने महाराष्ट्र और गोला के दो युवकों पर केस दर्ज कराया
गोरखपुर। खोराबार के डांगीपार निवासी मोलहू प्रसाद (60) ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के आरोप में बृहस्पतिवार को तीन पर केस दर्ज कराया है। मोलहू का आरोप है कि महाराष्ट्र ईस्ट मुंबई के अकोला निवासी रमेश ने दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके जमीन बेच दी। गोला के कोहरा बुजुर्ग के रामसकल और शनि गौड़ ने इसमें गवाही दी है। खोराबार पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज करके, जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोलहू ने तहरीर देकर बताया है कि खोराबार में 60 डिसमिल जमीन है। निजी जरूरत पड़ने पर जमीन बेचने के लिए बातचीत शुरू की। तब पता चला कि जमीन पहले ही बिक चुकी है। रजिस्ट्री ऑफिस में मुआयना कराने पर पता चला कि आरोपी रमेश ने मेरा फोटो, पहचान पत्र लगाकर किसी और खड़ाकर जमीन बेच दी। इसमें गोला के रामसकल और शनि गौड़ ने गवाही दी है। पीड़ित के आरोप पर केस दर्ज करके खोराबार पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। खोराबार पुलिस कहना है कि आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अगर संपर्क नहीं हुआ तो एक टीम महाराष्ट्र जाएगी।