जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने सर्किट हाउस में अफसरों के साथ की बैठक, दिए दिशानिर्देश
गोरखपुर। जल शक्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक की। मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की आवश्यकतानुसार समय सीमा के अंदर ही नहरों में पानी पहुंचाएं। नहरों में पानी की कमी न होने दें। ताकि किसानों को परेशान न हो।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि वह फील्ड विजिट स्वयं करें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को सुनकर निदान करें। कहा कि जो परियोजनाएं चल रही हैं वह तय समय सीमा के अंदर ही पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि परियोजनाओं के कार्यों में स्थानीय पॉलिटेक्निक व आईटीआई प्रशिक्षित को रखा जाए।
इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग तथा नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अधिकारी उपस्थित रहे।