गोरखपुर। डॉ. प्रतिमा विश्वकर्मा की पुस्तक ए टेक्स्टबुक ऑफ बॉटनी प्लांट डाइवर्सिटी का विमोचन बृहस्पतिवार को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में किया गया। वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनिल द्विवेदी और प्रो. डॉ. एनएन त्रिपाठी ने किया।
प्रो. डॉ. अनिल द्विवेदी ने कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है कि डॉ. प्रतिमा विश्वकर्मा ने यहीं से बीएससी, एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की और आज हमारी छात्रा ने यह पुस्तक लिखी है। प्रो. एनएन त्रिपाठी ने कहा कि वह बहुत होनहार छात्रा हैं और यह पुस्तक छात्रों के लिए बहुत मददगार होगी, क्योंकि इसे बहुत सरल भाषा में लिखा गया है, जिसे समझना आसान है।
इस अवसर पर प्रो. पूजा सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अभय कुमार, डॉ. दीपा श्रीवास्तव, डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. राजवीर सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र माधुकर, डॉ. राकेश पांडे, डॉ. तूलिका मिश्रा, डॉ. साहिल महफूज सहित काफी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही।