फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध रूप से मिट्टी व मोरंग गिराने पर वसूला पांच हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान सोमवार को भी जारी रहा। कचहरी चौराहा के पास नाले के पास अवैध रूप से डाली गई गिट्टी और मोरंग मिलने पर प्रवर्तन दल ने 5000 रुपये जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नाले और सड़कों पर निर्माण सामग्री रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इससे जलनिकासी और यातायात दोनों बाधित होते हैं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बेतियाहाता सरदार भगत सिंह चौक से शायर फिराक गोरखपुरी चौक होते हुए छात्रसंघ चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 20 अवैध होर्डिंग व एक ठेला जब्त किया गया। साथ ही 1300 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना वसूला गया। जब्त सामान को नगर निगम स्टोर में जमा कराया गया। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने अपील की कि नागरिक सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और न ही निर्माण सामग्री डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें