बड़हलगंज। पुलिस ने साइबर फ्रॉड से पीड़ित व्यक्ति के एक लाख में से 90 हजार रुपये खाते में वापस करा दिए।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बुढ़नपुरा गांव निवासी अंबिका प्रसाद मौर्य को साइबर ठगों ने गिरफ्तारी से बचाने का झांसा देकर बैंक से एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। जब अंबिका को ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने साइबर टीम की मदद से मामले को साइबर पोर्टल पर दर्ज कराया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपये को होल्ड कराया और कोर्ट के आदेश के बाद वह राशि पीड़ित अंबिका के बैंक खाते में वापस कराया।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पीड़ित की त्वरित सूचना, पुलिस की सतर्कता और बैंक के सहयोग से सफलता मिली है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कभी साइबर फ्रॉड का शिकार हों तो तत्काल पुलिस और साइबर हेल्पलाइन पर जानकारी दें।