फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक के खाते से तीन बार में 28 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। कस्बे के थाना चौराहा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए राजन ठगी के शिकार हो गया। जालसाज ने पीड़ित के खाते से तीन बार में कुल 28,300 रुपए निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4, केशोपुर निवासी राजन गुप्ता 11 सितंबर की शाम चार बजे थाना चौराहा के सामने लगे एटीएम पर 10,000 रुपये निकालने गए। इस दौरान उनका एटीएम में फंस गया। मशीन पर चस्पा हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर उन्हें बताया गया कि शाम 5:30 बजे कर्मचारी आएगा और कार्ड निकाल देगा। इसके बाद वह चले गए। इस बीच, जालसाज ने पीड़ित के बैंक खाते से तीन बार में कुल 28,300 रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जब राजन एटीएम पर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि हेल्पलाइन नंबर फर्जी था। राजन गुप्ता ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ सहजनवां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थानाप्रभारी महेश चौबे ने बताया कि जालसाज की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें