फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 23 साल के बैनामा और डीड का दस्तावेज देख सकेंगे ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले महीने वर्ष 2002 तक का सारा डेटा इस महीने हो जाएगा ऑनलाइन अपडेट
विज्ञापन

अस्पष्ट दस्तावेजों को हो रहा है सत्यापन, शासन ने इस महीने तक मांगा डेटा
रजिस्ट्री, वरासत, गिफ्ट, पॉवर ऑफ अटार्नी, बंटवारा डीड सब होगा ऑनलाइन
गोरखपुर। अब जमीन के दस्तावेजों का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। वर्ष 2002 से अब तक सारे दस्तावेजों के रिकॉर्ड को सत्यापित कराने के बाद इसी महीने वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। कुछ दस्तावेज स्पष्ट नहीं हैं उनके रिकॉर्ड को सत्यापित किया जा रहा है। शासन स्तर से जुलाई तक अपडेट मांगा गया है। वहीं, दूसरे चरण में वर्ष 90 से 2001 के रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन का काम भी शुरू हो गया है।

रजिस्ट्री विभाग में जमीनों की रजिस्ट्री, गिफ्ट, पॉवर ऑफ अटार्नी, बंटवारा, वरासत आदि के सारे दस्तावेज ऑनलाइन किए जा रहे हैं। वर्ष 2017 के बाद के रिकॉर्ड डिजिटाजेशन हैं। लेकिन इसके पहले के दस्तावेज मैनुअल ही हैं। ऑनलाइन होने के बाद कोई भी व्यक्ति किसी दस्तावेज की जानकारी वेबसाइट पर देख सकेगा। इससे जमीनों के फर्जीवाड़ा पर तो रोक लगेगी ही जानकारी के लिए लोगों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। दस्तावेजों को nic.gov.in पर देखा जा सकता है। कुछ दस्तावेज स्पष्ट नहीं मिले हैं, उनका सत्यापन कराया जा रहा है। फिलहाल, रजिस्ट्री विभाग ने 15 साल के 6,83,492 दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-

डिजिटाइजेशन के फायदे

आसानी से खोजे जा सकेंगे जमीन के रिकॉर्ड
विभाग में रखे पुराने रिकॉर्ड खराब नहीं होंगे
कोर्ट केस में दस्तावेज प्रस्तुत करना आसान होगा

फर्जीवाड़ा रुकेगा और दौड़भाग नहीं करती पड़ेगी
-


कोट



वर्ष 2002 से 2017 तक रजिस्ट्री विभाग में पंजीकृत सभी प्रकार के दस्तावेजों को डिजिटाइजेशन किया गया है। कुछ दस्तावेज अस्पष्ट हैं उनका सत्यापन हो रहा है। दूसरे चरण में वर्ष 1990 से 2001 तक दस्तावेजों की स्क्रीनिंग की जाएगी।


- संजय कुमार दुबे, एआईजी स्टांप











2002 से 2017 तक कहां-कितनी रजिस्ट्री



तहसील संख्या



सदर-1 154399



सदर-2 176999



खजनी 67401



बांसगांव 64432



सहजनवां 59029



चौरीचौरा 52406



गोला 64389



कैंपियरगंज 44437
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें