फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मल्टीलेवल पार्किंग की 20 दुकानें नीलाम, 2.79 करोड़ प्रीमियम मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने जलकल कंपाउंड गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में दुकानों की बृहस्पतिवार को खुली नीलामी की। सदन हॉल में आयोजित प्रक्रिया में कुल 29 दुकानों में से 20 दुकानों की नीलामी में सफलता मिली। नीलामी से नगर निगम को कुल 2.79 करोड़ रुपये की धनराशि प्रीमियम के रूप में प्राप्त होगी। शेष नौ दुकानों की नीलामी के लिए जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस पहल से नगर निगम को राजस्व में वृद्धि होगी। नागरिकों को सुविधाजनक पार्किंग एवं वाणिज्यिक स्थान उपलब्ध हो सकेंगे। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि शेष दुकानों की नीलामी में भाग लेने के इच्छुक नागरिक और व्यापारी, आगामी सूचना का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। नीलामी की प्रक्रिया एवं अन्य विवरण जल्द ही नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों पर साझा किया जाएगा। नीलामी में अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, मुख्य अभियंता संजय चौहान, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, लेखाधिकारी रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें