फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज एनईआर से चलेंगी 14 पूजा स्पेशल ट्रेनें, आठ गोरखपुर होकर जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया निर्णय
विज्ञापन

गोरखपुर। छठ पर यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 23 अक्तूबर को 14 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें नौ ट्रेनें गोरखपुर होकर चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
ये ट्रेनें चलाई जाएंगी

- 05301 मऊ- अंबाला कैंट पूजा स्पेशल मऊ से भोर में चार बजे गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर के रास्ते चलेगी।

- 05131 गोरखपुर-बहराइच पूजा स्पेशल गोरखपुर से सुबह 05:25 बजे प्रस्थान कर आनंदनगर, बढ़नी, गोंडा होते हुए चलाई जाएगी।
- 05033 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस पूजा स्पेशल बढ़नी से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, ऐशबाग होते हुए चलाई जाएगी।

- 05977 गोरखपुर-डिब्रुगढ़ पूजा स्पेशल गोरखपुर से रात में 9:30 बजे प्रस्थान कर सीवान, छपरा होते हुए चलाई जाएगी।
- 05060 लालकुआं-कोलकाता पूजा स्पेशल लालकुआं से दोपहर 01:35 बजे प्रस्थान कर पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर होकर चलाई जाएगी।

- 03530 गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान कर सीवान, छपरा होते हुए चलाई जाएगी।

- 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुए चलाई जाएगी।
विज्ञापन


- 05132 बहराइच-गोरखपुर पूजा स्पेशल बहराइच से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, बढ़नी, आनंदनगर होते हुए चलाई जाएगी।
- 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

- 05062 टनकपुर-अछनेरा पूजा विशेष गाड़ी टनकपुर से 04:35 बजे प्रस्थान कर पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा जं. होते हुए चलाई जाएगी।
- 01052 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल बनारस से सुबह 6:35 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं., सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुए चलाई जाएगी।
- 01032 बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) पूजा स्पेशल बनारस से शाम चार बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी, सतना होते हुए चलाई जाएगी।
- 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल पूजा स्पेशल काठगोदाम से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर लालकुआं, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा जं. होते हुए चलाई जाएगी।
- 03216 थावे-पटना पूजा स्पेशल थावे से शाम 6:25 बजे प्रस्थान कर मसरख, खैरा होते हुए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें