फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा के लिए 13 छात्र सहारनपुर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित होगी 69वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक जूडो प्रतियोगिता
विज्ञापन

गीडा। सहारनपुर में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक जूडो प्रतियोगिता में शामिल होने पिपरौली क्षेत्र के 13 छात्र बुधवार को रवाना हो गए। जिला व्यायाम शिक्षक श्रवण कुमार यादव और पिपरौली परिषदीय जूनियर विद्यालय की शिक्षिका प्रीति पाल ने इन्हें प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन


चयनित बच्चों में सत्यम, दुर्गेश, सुप्रिया, संतोष, बबली, हर्षिता, नेहा, शिवांगी, वैष्णवी, धनंजय, अनुष्का, शिवम और अनुष्का शामिल हैं। ये सभी बच्चे बीते सत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गहन और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरौली से कक्षा 8 उत्तीर्ण कर इंटर कॉलेज खानिमपुर के मुरारी इंटर कॉलेज में अध्यनरत हैं। जिला व्यायाम शिक्षक ने बताया कि गर्व है कि उनकी ओर से प्रशिक्षित बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। बच्चों की सफलता को लेकर उत्सुक पिपरौली की शिक्षिका प्रीति पाल और सुमन मणि त्रिपाठी कहती हैं कि अपने मेहनत और लगन से बच्चे प्रदेश में भी अपने ब्लॉक और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें