फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 15 और 16 नवंबर को एल्युमिनी मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
1975, 2000 और 2015 बैच के इंजीनियरिंग के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

विंग कमांडर गुरमीत सिंह संधू होंगे गोल्डन जुबिली बैच के प्रतिनिधि
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एल्युमिनी मीट (पुरातन छात्र सम्मेलन) का आयोजन 15 और 16 नवंबर को किया जाएगा। इसमें गोल्डन जुबिली बैच (1975), सिल्वर जुबिली बैच (2000) व डिकेड बैच (2015) के छात्र प्रतिभाग करेंगे।

मालवीय एलुमनी एसोसिएशन (मा) के अध्यक्ष जेबी राय व सचिव प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि एमएमएमयूटी में हर वर्ष एल्युमिनी मीट में गोल्डन जुबिली, सिल्वर जुबिली व डिकेड बैच को आमंत्रित किया जाता है। लगभग 100 लोगों ने अब तक पंजीकरण करा लिया है। इस बार लगभग 300 पुरातन छात्रों के जुटने की संभावना है। इनमें 60 से अधिक पुरातन छात्र गोल्डन जुबिली बैच के होंगे। गोल्डन जुबिली बैच के प्रतिनिधि के रूप में 1975 बैच के छात्र व विंग कमांडर गुरमीत सिंह संधू को नामित किया गया है। सिल्वर जुबिली बैच के प्रतिनिधि 2000 बैच के विवेक तिवारी होंगे। गुरमीत सिंह संधू अक्तूबर महीने में तैयारियों की समीक्षा करने आएंगे।
विज्ञापन

....
पुरातन छात्र ही होंगे मुख्य अतिथि

पिछले कुछ वर्षों से अपने पुरातन छात्र को ही मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की परंपरा रही है। इस बार भी पुरातन छात्र को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कई नामों पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पांच क्षेत्रों में पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि एल्युमिनी मीट के दौरान पांच अलग-अलग क्षेत्रों क्रमश: इंडस्ट्री, आर्ट एंड कल्चर, स्पोर्ट्स, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में एक-एक पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाता है। इसके लिए विश्वविद्यालय का कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है। चयन प्रक्रिया के लिए गठित समिति की तरफ से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें