फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल में बनेगी 1,288 डिजिटल लाइब्रेरी, 51.52 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में 473, देवरिया में 255, कुशीनगर में 359, महाराजगंज में 201 बनेंगी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में 1,288 डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी। सरकार ने इसके लिए 51.52 करोड़ जारी रुपये जारी कर दिए हैं। एक लाइब्रेरी में चार लाख रुपये खर्च होंगे। इसके तहत गोरखपुर में 473, देवरिया में 255, कुशीनगर में 359, महाराजगंज में 201 लाइब्रेरी बनेंगी। मंडल स्तर पर ऐसे पंचायत भवन का चयन कर लिया गया है।
राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी में काम कर रही है। इसके तहत गोरखपुर मंडल के ऐसे गांव जहां पंचायत भवन में तीन या तीन से अधिक कमरे हैं वहां डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। उपनिदेशक पंचायती राज हिमांशु शेखर पाठक ने बताया कि एक लाइब्रेरी बनाने के लिए चार लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दो लाख रुपये फर्नीचर, हार्डवेयर, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, नेटवर्किंग आदि पर खर्च किए जाएंगे। दो लाख रुपये किताबें, ऑनलाइन बुक और 10 प्रतिशत राशि डिजिटल कंटेंट में खर्च की जाएगी। जिला स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग सीडीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें