फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकान की तिजोरी से दस हजार रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ रुपये चुराता कर्मी
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा देवी मंदिर के पास नारियल के थोक और फुटकर विक्रेता की दुकान से मंगलवार रात तिजोरी से दस हजार रुपये व बैंक का पासबुक गायब मिला। चोरी की आशंका हुई तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। सीसीटीवी कैमरे में चोरी करने वाला चोर उसका कर्मी निकला। दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कर्मी के विरुद्ध केस दर्ज कराई है।
झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम गहिला निवासी वकील चौहान ने चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में नारियल की थोक और फुटकर दुकान खोल रखी है। दुकान में अपनी मदद के लिए गांव के नीरज शर्मा को कर्मी के रूप में रखा है। मंगलवार रात वकील चौहान शत्रुध्नपुर गांव में ब्रह्मभोज में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर कर्मी नीरज शर्मा ने तिजोरी में रखे दस हजार रुपये नकद व बैंक का पासबुक चुरा लिया। इसकी जानकारी जब वकील चौहान को हुई तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरा चेक किया। नीरज शर्मा को चोरी करता देख वह दंग रह गए। थाने पहुंच वकील ने नीरज शर्मा के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें