फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरपोर्ट से देर हुई 10 उड़ान, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बुधवार को भी उड़ान में हुई देरी
विज्ञापन

गोरखपुर। एयरपोर्ट पर बुधवार को 10 फ्लाइटों की उड़ान देर से हुई। इस वजह से यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट के टर्मिनल पर भी क्षमता से अधिक यात्रियाें की भीड़ हो गई। वहीं दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट निरस्त रही। यात्रियों को पहले से इसकी सूचना दे गई थी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से बुधवार को स्पाइस जेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 44 मिनट, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली 18, स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली 01 घंटा, इंडिगो की हैदराबाद 36 मिनट, अकासा की बंगलूरू 21 मिनट, इंडिगो की दिल्ली 46 मिनट, इंडिगो की कोलकाता 01 घंटा 22 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू की 48 मिनट, इंडिगो की मुंबई 54 मिनट और अकासा एयर की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 56 मिनट देर से हुई। एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि कुछ फ्लाइटों के देर से आने की वजह से अन्य फ्लाइट का भी शेडयूल बिगड़ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें