फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बभनान के स्टेशन अधीक्षक समेत 10 कर्मचारियों को मिला मैन ऑफ द मंथ का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों के आवागमन को सुरक्षित बनाने में पूर्वोत्तर रेलवे के जिन 10 कर्मचारियों ने बीते छह महीने में सराहनीय योगदान दिया हैं, मंगलवार को जीएम सौम्या माथुर ने उन्हें मैन ऑफ द मंथ घोषित कर पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने वालों में लखनऊ मंडल के एक स्टेशन मास्टर बभनान (बस्ती) में तैनात हैं, जबकि एक कांटावाला पिपराइच में तैनात है। इसके अलावा मालगाड़ी के एक लोको पायलट व एक गेटमैन को भी पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के बभनान स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक पद पर कार्यरत भागीरथी प्रजापति ने 18 जून को ड्यूटी दौरान गाड़ी सं. 15023 यशवंतपुर एक्सप्रेस के एसी कोच के पहियों से धुआं निकलते देखकर तत्काल कंट्रोल को सूचित करते हुए गाड़ी को परसा तिवारी स्टेशन पर रुकवाया। उनकी सतर्कता एवं तत्परता से संभावित दुर्घटना को टाला जा सका। वाराणसी मंडल के पिपराइच स्टेशन पर कांटावाला के पद पर कार्यरत शशिकांत वर्मा ने 19 जून को कार्य के दौरान लाइन संख्या-02 में आती हुई मालगाड़ी के इंजन के पहिए एवं ट्रैक के मध्य चिंगारी निकलते हुए देखा।
जांच करने पर रेल पटरी पर 06 स्थान पर बर्न स्पाट देखकर तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दिया। स्टेशन मास्टर ने तुरंत उस लाइन पर परिचालन रोक दिया। ट्रैक की जांच के पश्चात सतर्कता आदेश लागू किया गया। गोरखपुर में लोको पायलट/ माल के पद पर कार्यरत कमलेश कुमार ने 07 जुलाई को गाड़ी सं. 05095 पर कार्य के दौरान नकहा जंगल-मानीराम के मध्य कैंटीलिवर असेम्बली टूटकर लटका हुआ देखकर तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ओएचई को क्षतिग्रस्त होने से बचाया। चालक दल की सूझबूझ एवं सतर्कता से रेल संपत्ति तथा यात्रियों के जानमाल की रक्षा हो सकी। गोरखपुर स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर/ गेट मैन के पद पर कार्यरत राजेंद्र कुमार कन्नौजिया ने स्टेशन मास्टर को सूचना देकर मालगाड़ी को रुकवाया। इससे गाड़ी पार्ट होने से बची।
विज्ञापन

इनके अलावा इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन पर लोको पायलट/ मेल के पद पर कार्यरत संजीव कुमार, पीलीभीत स्टेशन पर ट्रॉली मैन के पद पर कार्यरत इंतजार अहमद, वाराणसी मंडल के कोपा सम्होता स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत रामबाबू चौधरी, वाराणसी मंडल के बनारस कोचिंग डिपो में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार, लखीमपुर स्टेशन पर की-मैन के पद पर कार्यरत शाहिद अली, वाराणसी मंडल के छपरा जं. स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर/ माल के पद पर कार्यरत अजय कुमार यादव को भी मैन ऑफ द मंथ का पुरस्कार दिया गया।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया जाता है। अब इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें