गोरखपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया वहीं छह दिन में अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज किया गया। चार दिसंबर को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को दिन में तेज पछुआ हवा चलती रही। इसके चलते दिन में धूप निकलने के बाद भी तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में चार दिन में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सात दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान जताया है। इसके साथ ही सुबह कोहरे का घनत्व बढ़ने की संभावना जताया गया है।