प्रेमी ने युवती को जहर देकर मार डाला!
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के पीपीगंज में रूपांजली की हत्या में उसके प्रेमी पर शक गहरा गया है। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है। आरोपी भी पुलिस हिरासत में है। अब पुलिस घटना में किसी और के शामिल होने की आशंका पर काम कर रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस को आशंका है कि जहर देकर युवती की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फरेंदा के पास युवती को मिलने के लिए बुलाया था। चाय पीने के बाद अचानक उसकी मौत हो गई।
उधर, पुलिस जांच में पता चला है कि रूपांजली आरोपी युवक के साथ एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी, मगर युवक की जिंदगी में वह तीसरी युवती थी। आरोपी की शादी जिस युवती से हुई है, वह देवरिया में मायके में रह रही है। जबकि दूसरी युवती एक शोध छात्रा है, जिसके साथ वह गोरखनाथ इलाके में रहता है।
अब उसकी नजदीकी रूपांजली से हो गई थी। सोमवार को शाहपुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास रहने वाली रूपांजली का शव पीपीगंज के जसवल चौराहे के पास मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद भाई की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।