फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पार्षद वरीयता पर खर्च हुए 40-40 लाख, बीते साल विकास कार्यों के लिए मिले थे 30-30 लाख रुपये

Mon, 07 Nov 2022 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के सदन की अंतिम बैठक के दौरान समस्त पार्षदों को उनके सम्मान के तौर 10-10 लाख रुपये की अतिरिक्त पार्षद वरीयता की स्वीकृति पार्षद वरीयता पार्ट-2 के नाम से प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल पार्षद वरीयता से विभिन्न वार्डों में खूब विकास कार्य हुए। जहां पिछले साल पार्षद वरीयता से हरेक वार्ड में 30-30 लाख रुपये खर्च हुए थे, वहीं इस साल 40-40 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन


इस मद में अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और जो बचे हैं उनका नगर निगम की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। वहीं नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम बोर्ड की अंतिम बैठक में विकास कार्य के लिए पुरुष पार्षदों को 10-10 लाख और महिला पार्षदों ने 12-12 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
 
नगर निगम की ओर से सभी पार्षदों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 40-40 लाख रुपये की पार्षद वरीयता प्रदान की गई थी। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह रकम 30 लाख थी।  
विज्ञापन


पार्षद जल्द दें प्रस्ताव
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के सदन की अंतिम बैठक के दौरान समस्त पार्षदों को उनके सम्मान के तौर 10-10 लाख रुपये की अतिरिक्त पार्षद वरीयता की स्वीकृति पार्षद वरीयता पार्ट-2 के नाम से प्रदान की गई थी।

इसके साथ ही महिला पार्षदों को नारी सशक्तीकरण एवं मिशन शक्ति के तहत 12-12 लाख की अतिरिक्त पार्षद वरीयता की स्वीकृति विकास कार्य कराने के उद्देश्य से प्रदान की गई थी। जिसमें से बहुत से पार्षदों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। आगे की कार्यवाही कराई जा रही है। जिन पार्षदों से पार्षद वरीयता के प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए हैं, उनसे प्रस्ताव मांगा जा रहा है, ताकि समय से उनके क्षेत्र में विकास के कार्य हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें