फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों गोरखपुर भाजपा विधायक को पार्टी से मिला था कारण बताओ नोटिस, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 02 Sep 2020 02:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कारण बताओ नोटिस का पत्र देते भाजपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को लखनऊ जाकर कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया। प्रदेश कार्यालय के सचिव भारत भूषण  को छह पेज का जबाव रिसीव कराया है। आइए हम आपको इस मामले की पूरी जानकारी देते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों विधायक ने जलभराव को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के सहायक अभियंता केके सिंह को हटाने की मांग की थी, वहीं सांसद रवि किशन ने प्रोजेक्ट पूरा होने तक उसे उसकी जगह पर बने रहने देने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिख दिया था। अभी यह मामला चल ही रहा था कि विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल का एक ऑडियो वायरल होने लगा।

ऑडियो वायरल होने के बाद मचा था हड़कंप
बीते गुरुवार शाम को नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल के जातिवादी बोल भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें नगर विधायक जाति विशेष के बारे में बात कर रहे थे। एक विवाद के प्रसंग में भाजपा पदाधिकारी से कह रहे हैं कि छेड़खानी के मामले में ऐसी चिट्ठी बनवाइए ताकि जाति का पता आसानी से चल जाए। यह ऑडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


वहीं ऑडियो को लेकर नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने कहा था कि ऐसी किसी बातचीत का बिल्कुल स्मरण नहीं है। वैसे, मैं इस तरह की बातचीत करने का आदी भी नहीं हूं। जिस तरह जनता के सरोकारों को लेकर इस वक्त प्रशासनिक अफसरों से संघर्ष है, उसमें राजनीतिक एंगल पैदा हो रहे हैं। इस तरह के ऑडियो का वायरल होना रणनीति भी हो सकती है।

इस ऑडियो के वारयल होने के बाद भाजपा ने संगठन व सरकार विरोधी माना। साथ ही विधायक को नोटिस देकर सात दिन में जवाब-तलब करने को कहा था। बुधवार को विधायक ने छह पेज का जवाब प्रदेश कार्यालय के सचिव भारत भूषण को सौंपा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें