फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: यहां डॉक्टर ही नहीं ये भी हैं कोरोना योद्धा, 18 घंटे कर रहे हैं काम

Sun, 05 Apr 2020 11:28 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • सुबह पांच बजे से शुरू होती है दिनचर्या, रात नौ-दस बजे होती है खत्म
  • नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की छुट्टी एक पखवाड़े से है निरस्त
विज्ञापन
नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मी सफाई करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस को रोकने के लिए छेड़ी गई ‘जंग’ में डॉक्टरों और सिपाहियों के अलावा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का भी योगदान है। जब शहरवासी अपने घरों में सुरक्षित हैं, तब ये कर्मी सड़क, मोहल्लों की सफाई और दवा, सैनिटाइजर का छिड़काव कर और कोरोना वायरस के वार को कमजोर करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


एक पखवाड़े से इनकी छुट्टी निरस्त है। रोजाना 18 घंटे काम करना पड़ रहा है। सफाई की दिनचर्या नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, मुख्य सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता और अखिलेश श्रीवास्तव के निर्देश में सुबह पांच बजे से शुरू हो जाती है, जो रात तकरीबन 10 बजे तक चलती है।

2500 सफाई कर्मचारी और 80 सुपरवाइजर दिन-रात 70 वार्डों की सफाई में लगे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में सैनिटाइजर कराया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी कहते हैं कि जो कर्मी दोपहर दो बजे तक ड्यूटी करते थे, वे अब रात दस बजे तक रहते हैं। कोरोना वारियर्स की सूची में सफाई कर्मियों का नाम भी है, जो सड़कों और मोहल्लों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए अपने घरों से बाहर हैं।
विज्ञापन


शहर की हर गली, मोहल्लों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कर रहे हैं। जनता कर्फ्यू के बाद से अब तक नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिली है। सब बिना रुके, बिना थके कोरोना वायरस को हराने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें