फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: जांच के लिए भेजा संक्रमितों के परिवार के 23 सदस्यों का नमूना, मिठौरा सीएचसी में बना 30 बेड का कोविड अस्पताल

Sun, 05 Apr 2020 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन
महराजगंज जिले के कोल्हुई व पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मिले सभी छह लोगों के परिवार के 48 सदस्यों के नमूने भी शनिवार को जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए। माना जा रहा है कि इतने लोगों के नूमने की रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग भी बचाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


कोरोना के नोडल अधिकारी व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोल्हुई व पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चार गांवों में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत उनके घरों के सभी संदिग्ध 48 सदस्यों को जिला अस्पताल में लाया गया तथा उनके नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेज दिए गए। उन्होंने बताया कि संदिग्धों को क्वारंटीन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।



मिठौरा में 30 बेड का बना कोविड अस्पताल
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपने तैयारियों को और तेज कर दिया है। मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड अस्पताल बनाकर 30 बेड आरक्षित कर लिया गया है। कोरोना संक्रमितों को वहीं पर भर्ती कराया जाएगा। कोरोना संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए 25 सदस्यीय दल भी तैनात है, जिसमें छह चिकित्सक, छह नर्स, दो फार्मासिस्ट, तीन वार्ड ब्वाय, छह स्वीपर व दो लैब टेक्नीशियन शामिल है।
विज्ञापन


अधिकारी हालात पर रखे हुए हैं नजर
प्रशासनिक के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कोल्हुई व पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव के गांव, जिला अस्पताल, कोविड अस्पताल में सतर्कता दिखाई जा रही है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद व डॉ. विवेक श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ-साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम भी सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें