फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम: अब पेटीएम-गूगल पे से जमा कर सकेंगे टैक्स, पाएंगे बड़ा छूट

Sat, 05 Aug 2023 01:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि घरों के मुताबिक टैक्स जमा करने वालों की संख्या बहुत कम है। इसलिए टैक्स जमा कराने की सुविधा को आसान बनाया जाएगा। सभी ऑनलाइन मोड पर जाकर लोग टैक्स जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
UPI - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम का टैक्स जमा करने के लिए अब दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे ऑनलाइन मोड पर भी जम करने की सुविधा जल्द मिल जाएगी। समय से अगर टैक्स जमा करते हैं तो छूट भी पाएंगे। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने भुगतान की प्रक्रिया को बदलने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों विभागों की समीक्षा के दौरान नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में नगर निगम प्रशासन ने अपनी व्यवस्था में सुधार का करने निर्णय लिया है। नई योजना के मुताबिक ऑनलाइन मोड पर जमा करने के जितने भी प्रचलित मोड हैं, सभी की सुविधा शुरू हो जाएगी। लोग अपने मोबाइल पर बिजली बिल की तरह हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स जमा कर लेंगे। इसके अलावा जल्द ही कर संबंधित पूरी व्यवस्था एक निजी एजेंसी को दी जाएगी।

एजेंसी के लोग घर-घर जाकर टैक्स का बिल देंगे। लोगों को टैक्स जमा कराने के कहेंगे, नोटिस देंगे और मौके पर ही टैक्स भी जमा कराएंगे। इसकी मानीटरिंग विभाग के अफसर करेंगे। नगर निगम के क्षेत्र में इस समय 80 वार्ड हैं और 1.60 लाख घर हैं। कुल कर करीब 50 करोड़ रुपये ही सालाना जमा होता है। यह महज 30 फीसदी है। अब इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने की लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: PM मोदी ऑनलाइन करेंगे शिलान्यास: सिटी सेंटर बनेंगे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

 

विज्ञापन

मोबाइल पर आएगा ऑटो मैसेज

आयकर विभाग की तरह ही नगर निगम के बकाए कर का मैसेज भी लोगों के मोबाइल पर आएगा। इसके लिए सभी घरों पर जाकर बिल में लोगों का मोबाइल नंबर भी अपडेट कराया जाएगा। लोगों को ई-मेल आईडी पर भी मेल आएगा। ताकि लोग टैक्स के बारे में अपडेट होते रहें।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि घरों के मुताबिक टैक्स जमा करने वालों की संख्या बहुत कम है। इसलिए टैक्स जमा कराने की सुविधा को आसान बनाया जाएगा। सभी ऑनलाइन मोड पर जाकर लोग टैक्स जमा कर सकेंगे। इस वर्ष 100 करोड़ राजस्व जमा कराने का लक्ष्य रखा गया है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें