नगर निगम के नए भवन में गोरखपुर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की भी झलक नजर आएगी। मुख्यमंत्री के सुझाव पर इस भवन के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसे देखकर मुख्यमंत्री ने सहमति भी जता दी है। 27 फरवरी को इसकी टेक्निकल बीड खुलेगी। दो साल में यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
गोरखपुर नगर निगम भवन का निर्माण 31 जनवरी को ही शुरू हो जाना था, लेकिन कुछ वजहों से इसमें देर हो गई। कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की ओर से 27 फरवरी को टेक्निकल बीड खोली जाएगी। हालांकि इसके पहले निर्माण स्थल के पास अन्य काम शुरू हो जाएंगे। इसके लुक में अब गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ ताल आदि गोरखपुर के महत्वपूर्ण स्थलों की झलक भी दिखाई देगी।