फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर गोरखपुर में फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर गोरखपुर में फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने की मांग की
विज्ञापन

गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर गोरखपुर में फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने की मांग की। इस दौरान पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रसार, नई शिक्षा नीति, गोरखपुर क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

सांसद ने कोरोना संकट काल में देश के नागरिकों की सुरक्षा और संकट से निपटने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया और पार्टी के अध्यक्ष के रूप में किए गए सेवा कार्यों और जनहित के प्रयासों के लिए भी जेपी नड्डा के प्रति आभार प्रकट किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और उसको लेकर जनता को जागरूक करने के अपने प्रयासों में बारे विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और उसके निवारण के प्रयास से भी अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को सांसद ने बताया कि कोरोना काल में वह लगातार अपने क्षेत्र की जनता के लिए हर संभव सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान विशेष रूप से गोरखपुर में फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित किये जाने को लेकर चर्चा हुई। सांसद ने बताया कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर काफी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री बन जाने से पूर्वांचल के लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस प्रकरण पर पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें