गुजरात में आयोजित फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में देशभर के नामचीन कलाकार, निर्देशक और निर्माता मौजूद रहे। लापता लेडीज को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से भरपूर सराहना मिली।
केवल सिनेमा में ही नहीं, बल्कि जनसेवा के क्षेत्र में भी रवि किशन शुक्ला की उपलब्धियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उन्हें 'सांसद रत्न पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया , जो संसद में उत्कृष्ट कार्य और लोकहित में निरंतर सक्रियता के लिए दिया जाता है।