फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीडीयू में खुलेगा एनिमल हाउस, अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे शोध- छोटे जीवों पर प्रयोग की खुलेगी राह

Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

फार्मेसी विभाग के बगल में स्थित जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर में फिलहाल पूर्वांचल विकास बोर्ड का कार्यालय है। उसी भवन में एनिमल हाउस खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए पूर्वांचल विकास बोर्ड के कार्यालय को हटाए जाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीडीयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध को लेकर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से अहम खबर है। विश्वविद्यालय में एनिमल हाउस खुलेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम उषा के तहत मिले 100 करोड़ रुपये में से 55 लाख रुपये से इसके लिए उपकरण भी ऑर्डर कर दिए गए हैं। इसके खुल जाने से चूहों की विभिन्न प्रजातियों से लेकर कई छोटे जीवों पर प्रयोग की राह खुलेगी।

विज्ञापन


डीडीयू में फिलहाल जीव-जंतुओं पर शोध कार्य के लिए हर बार बाजार से खरीदारी करनी पड़ती है। वे शोध की तात्कालिक जरूरतों के हिसाब से ही होता है। कई बार यहां के शोधकर्ताओं ने अच्छे रिसर्च भी किए लेकिन उन्हें प्रतिष्ठित जर्नल्स में जगह नहीं मिली। एनिमल हाउस नहीं रहने के कारण ऐसा होता है।

Trending Videos

एनिमल हाउस खुलने पर क्यू-1 और क्यू-2 जर्नल्स में प्रकाशन संभव हो सकेगा। ऐसे में यहां बड़े अनुसंधान व नवाचार की राह आसान हो जाएगी।

एनिमल हाउस में चूहे, मेमल्स, गिनी पिग, कैंसर बायोलॉजी से संबंधित शोध के लिए न्यूड माइस आदि का पालन-पोषण होगा। एनिमल हाउस के एक हिस्स में मछलियां भी रखी जाएंगी। इससे शोध का क्षेत्र व्यापक हो सकेगा।

पूर्वांचल विकास बोर्ड का कार्यालय खाली कराने की तैयारी
फार्मेसी विभाग के बगल में स्थित जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर में फिलहाल पूर्वांचल विकास बोर्ड का कार्यालय है। उसी भवन में एनिमल हाउस खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए पूर्वांचल विकास बोर्ड के कार्यालय को हटाए जाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।

एनिमल हाउस से होंगे ये फायदे
इंस्टीट्यूशनल एनिमल एथिक्स कमेटी की निदेशक प्रो. वीना बत्रा कुशवाहा ने बताया कि उपकरण आ जाने के और भवन में शिफ्ट हो जाने के बाद यूजीसी की तरफ से इसका निरीक्षण किया जाएगा। सब कुछ ठीक पाए जाने पर संचालन की मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन

एनिमल हाउस में पशुओं का पालन-पोषण, रखरखाव और देखभाल वैज्ञानिक एवं नैतिक मानकों के अनुसार की जाती है। यह फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अध्ययन करने में सक्षम बनाता है। इससे आईसीएमआर, डीबीटी, डीएसटी, सीएसआईआर जैसी एजेंसियों से अनुसंधान अनुदान भी मिलेगा। इससे गुणवत्ता वाले प्रकाशन हो सकेंगे।

एनिमल हाउस बन जाने से विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध हो सकेंगे। यहां किए गए रिसर्च क्यू-1 व क्यू-2 कैटेगरी के जर्नल्स में प्रकाशित हो सकेंगे। इससे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी सुधार होगा: प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें