पर्वतारोही नीतीश।
- फोटो : अमर उजाला।
नीतीश ने बताया कि लक्ष्य को फतह करना उनके लिए बहुत ही जरूरी था, चढ़ाई करते समय बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइनस 20 डिग्री तापमान होने की वजह से उंगलियां पूरी तरह से जम गई थी, वह अभी भी पूर्ण रूप से काम नहीं कर रही हैं। युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह अंतरराष्ट्रीय पहाड़ से समाज के तीसरे मानव जाति किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संदेश दिया है। उसके साथ-साथ बाल मजदूरी को भी रोकने, स्वच्छ भारत, स्वच्छ गोरखपुर एवं फिट इंडिया, फिट गोरखपुर का भी संदेश दिया है।