फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज से राहत के आसार

Mon, 10 Jul 2023 10:34 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मानसून के सक्रिय होने पर 29 जून से 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हुई। लेकिन इसके बाद मानसून का ट्रैक कमजोर पड़ने पर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के लिहाज से सावन माह भी अभी तक सूखा जा रहा है।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के बाद लोग रामगढ़ताल की ओर रूख कर गए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के बिगड़ी चाल से मौसम का मिजाज फिर बदल गया। आसमान में बादल उमड़- घुमड़ते रहे, लेकिन रविवार को बरसे नहीं। ऊपर से चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालात यह हैं कि एक दिन बारिश तो दूसरे दिन उमस के चलते पसीने से लोग तर-बतर हो जा रहे हैं। हालांकि मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान राहत भरा है। बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मानसून के सक्रिय होने पर 29 जून से 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हुई। लेकिन इसके बाद मानसून का ट्रैक कमजोर पड़ने पर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के लिहाज से सावन माह भी अभी तक सूखा जा रहा है। रविवार को तीखी धूप की वजह से लोग पूरे दिन गर्मी व उमस से परेशान रहे।

इसे भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, मंदिरों में गूंजा भोलेनाथ का जयघोष
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का अधिकतम तापमान 34.9 व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इस बीच कभी-कभी बादल छाने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बारिश नहीं होने से यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं ठहरी।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शनिवार की सुबह 8.30 बजे से रविवार की सुबह 8.30 बजे तक महज दो मिलीमीटर बारिश हुई है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें